Thursday, 19 November 2026 | 12:39 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

फर्रुखाबाद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पात्र युवाओं और छूटे हुए नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि विशेष अभियान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलाया जाएगा।
Share:
फर्रुखाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 नवंबर 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन कर दिया गया है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर संशोधन कराया जा सकता है।
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
जनपद में 11.87 लाख मतदाता पंजीकृत
जिलाधिकारी के अनुसार जनपद की चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,605 मतदेय स्थल हैं। आलेख्य मतदाता सूची में कुल 11,87,068 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 6,55,725 पुरुष, 5,31,320 महिलाएं तथा 23 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है—
कायमगंज (192-अजा): 470 मतदेय स्थल, 3,51,612 मतदाता।
अमृतपुर (193): 372 मतदेय स्थल, 2,68,969 मतदाता।
फर्रुखाबाद (194): 390 मतदेय स्थल, 2,82,683 मतदाता।
भोजपुर (195): 373 मतदेय स्थल, 2,83,804 मतदाता।
18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा फार्म-6 से कराएं पंजीकरण
18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा फार्म-6 से कराएं पंजीकरण
713521
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जाए। ऐसे नागरिक, जिनका नाम भारत की किसी भी विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं है, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, वर्तमान एवं सक्रिय मोबाइल नंबर, पूरा पता तथा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।
चार दिन चलेंगे विशेष अभियान
भारत निर्वाचन आयोग के
717483
 निर्देशानुसार 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
मतदान केंद्रों पर आलेख्य मतदाता सूची के साथ फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे, ताकि मतदाता नाम जोड़ने, हटाने तथा विवरण में संशोधन से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकें।
राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि उनके बूथ लेवल एजेंट विशेष अभियान दिवसों पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर बीएलओ का सहयोग करें। बूथ लेवल एजेंटों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
717487
उन्होंने शहरी निकायों एवं पंचायत मतदाता सूचियों से मिलान कर छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान करने पर जोर दिया। शहरी क्षेत्रों में सभासदों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों का सहयोग लेकर पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।
महिलाओं और युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लाभार्थियों में 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे नागरिकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं एवं युवाओं को फार्म-6 भरवाकर मतदाता बनाने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों की पात्र सदस्याओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा एवं एएनएम के माध्यम से भी छूटे हुए पात्र महिलाओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन विभाग के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।