Saturday, 03 October 2026 | 8:25 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिलाई आदर्शों की सीख

फर्रुखाबाद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और अनुशासन का संदेश दिया गया। कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ और बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
Share:
फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिलाई आदर्शों की सीख
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 02 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गईं और ध्वजारोहण के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति जैसे जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विकास क्षेत्र कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों से परिचित कराया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उन्हें स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।