Thursday, 17 September 2026 | 8:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद में एसपी आरती सिंह की क्राइम मीटिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।मीटिंग के दौरान प
Share:
फर्रुखाबाद में एसपी आरती सिंह की क्राइम मीटिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों से उनके पास लंबित मामलों (पेंडिंग विवेचनाओं) और अहकामात की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मामले में गुण-दोष एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि विवेचना में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।