Thursday, 29 October 2026 | 4:44 PM
उत्तर प्रदेश

एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के दोबारा निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

पटियाली के मंडल कार्यालय पर जश्न, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी हुआ मंथन
Share:
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के दोबारा निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

पटियाली (कासगंज)। विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ के पुनः निर्वाचित होने पर पटियाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। बुधवार को पटियाली स्थित मंडल कार्यालय (ओम हॉस्पिटल) पर जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इसे संगठन के लिए उत्साहवर्धक अवसर बताया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री डॉ. शिवप्रताप सिंह, विधानसभा विस्तारक रोहित कुमार, मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर और मंडल आईटी संयोजक अंबुज द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एमएलसी के पुनः निर्वाचित होने की खुशी में हुए मिष्ठान वितरण के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बैठक भी की।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए भावी कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अवनीश दीक्षित, सतेंद्र गुप्ता उर्फ बंटू गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक भानु कुमार, योगेश चौहान, मंडल मंत्री विमल कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।