Wednesday, 30 September 2026 | 4:40 AM
खेल

बांग्लादेश क्रिकेट ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट

Share:
बांग्लादेश क्रिकेट ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
Read in your preferred language.
बांग्लादेश क्रिकेट में एक नया धमाका करने जा रहा है. तमीम इकबाल की अध्यक्षता वाले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने D3 (डोमेस्टिक 3) टूर्नामेंट का एलान किया है, जो तीनों फॉर्मेट में खेला जाएगा. यह कम्पटीशन बांग्लादेश के 2026-27 डोमेस्टिक सीजन में खेला जाएगा. सबसे गजब की बाट यह है कि D3 टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी भी सम्मिलित की गई हैं. इससे पहले क्रिकेट की दुनिया में बड़े-बड़े नाम, यानी भारत से लेकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक, किसी ने भी फर्स्ट-क्लास और वनडे फॉर्मेट में फ्रेंचाइजी कम्पटीशन लॉन्च नहीं किया है.

6 कंपनियों ने D3 में भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी खरीदी हैं, जो फर्स्ट-क्लास, लिस्ट-ए और टी20 मैच भी खेलेंगी. BCB ने सभी फ्रेंचाइजी के साथ 3 साल की डील साइन की है और प्रत्येक सीजन में टीम तीनों फॉर्मेट में मुकाबले खेलेंगी. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार D3 कम्पटीशन टी20 टूर्नामेंट के साथ शुरू होगा जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से हो सकती है. उसके बाद जनवरी में फर्स्ट-क्लास और मई महीने में वनडे टूर्नामेंट खेला जा सकता है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल का कहना है कि बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेट में रंग भरने के लिए यह कम्पटीशन लॉन्च किया गया है. फ्रेंचाइजी मालिक, BCB को 2.5 करोड़ बांग्लादेशी टाका की रकम अदा करेंगे. 

अभी तक 6 फ्रेंचाइजी के नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है, लेकिन सभी टीमों के आइकॉन प्लेयर की घोषणा कर दी गई है. इन 6 खिलाड़ियों के नाम मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मोसाद्दीक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद नईम और नुरुल हसन होंगे. यह D3 कम्पटीशन बांग्लादेश के फर्स्ट-क्लास, लिस्ट-ए और टी20 टूर्नामेंट्स को एकसाथ जोड़ने का काम करेगा. 

बांग्लादेश का डोमेस्टिक सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होगा, जहां NCL फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट खेला जाएगा. यह क्षेत्रीय स्तर का टूर्नामेंट है, जिसे 8 अलग-अलग डिवीजन में बांटा गया है.

BCB ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब अगस्त महीने में बोर्ड ने वित्तीय घाटों के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) को सस्पेंड कर दिया था. अभी तक BPL की बहाली पर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन लीग को बुनियादी रूप से मजबूत बनाने के दावे जरूर सामने आए हैं.