बैठक में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह और अपर जिलाधिकारी आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश
कासगंज पहुंचे प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने योजनाओं, कानून व्यवस्था और निर्माण कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई सख्ती
कासगंज पहुंचे प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने योजनाओं, कानून व्यवस्था और निर्माण कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई सख्तीकासगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।