गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में दिनांक-27.11.2026 को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 222 लीटर देशी महुआ शराब, 170 लीटर देशी शराब एवं 6,200 लीटर विदेशी शराब के साथ 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गया जिले के विभिन्न थानों द्वारा अलग-अलग छापामारी कर अवैध देशी महुआ शराब, देशी शराब एवं विदेशी शराब बरामद करते हुए कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में संबंधित थानों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।