Sunday, 29 November 2026 | 8:22 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज,अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027

Share:
प्रयागराज,अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027
प्रयागराज,अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके या 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले / विधानसभा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुये एवं प्रथम बार / युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के सम्बन्ध में आयोग "कोई मतदाता न छूटे के उद्देश्य को साकार करने के लिए पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता सूची में पंजीकरण कराये जाने हेतु दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान दिवस की तिथि दिनांक 28.11.2026 के अवसर पर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 262-इलाहाबाद उत्तर के अन्तर्गत मतदान केन्द्र मेरी वानामेकर कन्या जूनियर हाईस्कूल, मिशन रोड के मतेदय स्थल सं० 239 से 244 का भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया गया। उक्त मतदान केन्द्रों के अन्तर्गत समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी दिनांक 17.11.2026 को आलेख्य रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली, पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 6ए 7 एवं 8 व अन्तिम निर्वाचक नामावली के पश्चात की समस्त पूरक सूचियों के साथ उपस्थित पाये गये।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित बूथ के बूथ लेवल अधिकारियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले समस्त फार्म 6. 7. 8 से सम्बन्धित आवेदनों को बी०एल०ओ० ऐप के माध्यम से उसी दिन डिजीटाइज कर दिया जाय। मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं से सम्बंधित विवरण की जांच करने तथा यदि उसमें कोई कमी हो या संशोधन की आवश्यकता हो, तो सम्बंधित मतदाता से सम्पर्क कर उनसे फार्म-8 भरवाकर संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये गये। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाय। किसी परिवार के सदस्यों का नाम यदि कई बूथों पर है, तो उस परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक बूथ पर करने के लिए सम्बंधित से फार्म भरवाते हुए उस परिवार के सभी सदस्यों का एक बूथ पर ही नाम शामिल करने की कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये। नए युवा मतदाताओं एवं छूटे हुए मतदाताओं से फार्म-6 भराकर मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित कराने, जेंडर रेशियो के अन्तर्गत महिला मतदाताओं का नाम यदि मतदाता सूची में नहीं है, तो उनसे फार्म-6 भराते हुए मतदाता सूची में उनका नाम शामिल कराने हेतु निर्देश दिये गये। जहां पर किसी मतदाता के नाम, पिता का नाम, फोटो या कोई अन्य विवरण में संशोधन की आवश्यकता हो. तो सम्बंधित से फार्म-8 भरवाते हुए संशोधन से सम्बंधित नियमों का पूर्णतः अनुपालन करते हुए संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी बीएलओ को बीएलओ रजिस्टर बनाने तथा उसमें फार्म-6, 7 एवं 8 से सम्बंधित कार्यवाही को उल्लिखित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये। सभी बीएलओ, सुपरवाईजर तथा पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तन्मयता से कार्य करने के लिए निर्देशित करते हुये कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता बनने से छूटने न पाये इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय आदि निर्देश जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये।

उक्त के साथ ही जनपद की प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बूथों का निरीक्षण किया गया तथा बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे मतदाताओं के पंजीकरण के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाहियों का पर्यवेक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गयें

विशेष अभियान दिवस दिनांक 28.11.2026 (शनिवार) को जनपद में कुल 21797 फार्म-6, 750 फार्म-7 एवं 895 फार्म-8 प्राप्त हैं।

हुये अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा वर्तमान मतदाताओं को अपनी प्रविष्टियों की जांच एवं आवश्यक संशोधन कराने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।

जनपद के समस्त सम्मानित मतदाताओं/युवा नागरिकों / जनसामान्य से अनुरोध किया है कि वे दिनांक 29 नवम्बर को अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर 17 नवम्बर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकता है। मतदाता सूची में पहले से दर्ज नाम, पते अथवा अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा निवास परिवर्तन की स्थिति में फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। वहीं, नियमानुसार किसी अपात्र अथवा मृतक मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।

मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम इसमें दर्ज होना आवश्यक है। अतः सभी नागरिक विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाएं, अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी जागरूक करें तथा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

(उपमा पाण्डेय) 
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज।