Thursday, 15 October 2026 | 4:26 AM
भारत

अरवल में विशेष राजस्व शिविर संपन्न

Share:
अरवल में विशेष राजस्व शिविर संपन्न
Read in your preferred language.
115 आवेदनों में 19 का मौके पर निष्पादन
अरवल से द दस्तक 24 
अरवल, 14 अक्टूबर ।  जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देश पर कलेर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेरी के पंचायत सरकार भवन में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना तथा राजस्व प्रशासन से संबंधित सेवाओं को आम जनता के लिए सुलभ बनाना था।

शिविर में प्राप्त मामले
विशेष राजस्व शिविर में ग्रामीणों एवं संबंधित रैयतों से विभिन्न प्रकार के राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त की गईं। इनमें मुख्य रूप से 
-दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन एवं लंबित मामले
- परिमार्जन तथा राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार
- भूमि विवाद एवं जमाबंदी से संबंधित शिकायतें
- लगान एवं राजस्व भुगतान में आ रही समस्याएं
- भूमि सीमांकन से संबंधित आवेदन

15 में से 19 का निष्पादन –इस दौरान विशेष शिविर में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया जबकि 96 आवेदन अग्रेतर कार्रवाई हेतु लंबित हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के विशेष राजस्व शिविरों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलती है। साथ ही भूमि अभिलेखों में त्रुटियों के सुधार, जमाबंदी संबंधी शिकायतों के निराकरण तथा दाखिल-खारिज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में सुविधा होती है।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि राजस्व से संबंधित मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।