Thursday, 15 October 2026 | 4:28 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:-न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में बीरपुर का दबदबा

न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में बीरपुर का दबदबा दौड़, कबड्डी और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
Share:
कासगंज:-न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में बीरपुर का दबदबा
Read in your preferred language.

न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में बीरपुर का दबदबा

दौड़, कबड्डी और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

अमांपुर (कासगंज)। न्याय पंचायत देवपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में बीरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कौंधा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में बीरपुर के शरद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में परतापुर के आयुष विजेता रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बीरपुर की मोहिनी, 100 मीटर में मीरा और 200 मीटर में कौंधा की सलौनी प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बीरपुर की टीम ने जीत दर्ज की।

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लवकुश तथा 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रिंस ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नंदनी, 200 मीटर में राधिका और 400 मीटर में रिंकी प्रथम रहीं। लंबी कूद के प्राथमिक बालक वर्ग में कौंधा के ऋषभ, बालिका वर्ग में बीरपुर की संजना, जूनियर बालक वर्ग में बीरपुर के शिवम और बालिका वर्ग में बीरपुर की राधिका ने पहला स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, नोडल शिक्षक संतोष कुमार, मानपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, कैलाश चंद, मनोज प्रताप सिंह, अमित कुमार, राजवीर सिंह, राजेश कुमार और अजय यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।