Wednesday, 14 October 2026 | 4:58 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सिली सिंह उर्फ सापा के विरुद्ध अब तक कार्रवाई न होने के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने PWD तिराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।
Share:
फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24) 13 अक्टूबर 2026 सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सिली सिंह उर्फ सापा के विरुद्ध अब तक कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार, 13 अक्टूबर को सर्व समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने किया।

बड़ी संख्या में लोग PWD तिराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी लोग विशाल जुलूस के रूप में फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। प्रदर्शनकारी “ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं रहेगा हिंदुस्तान”, “ब्राह्मण समाज के सम्मान में सर्व समाज मैदान में”, “सर्व समाज एकता जिंदाबाद” और “ब्राह्मण समाज एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

जुलूस फतेहगंज चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विरुद्ध गलत अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि समाज को आपस में लड़ाने वाले समाज विरोधी तत्वों की जगह जेल में है। किसी भी समाज के लिए अपमानजनक या अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी समाज के लोग एक हैं और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर कमलेश पाठक ने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे उर्फ कोमल ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में भी मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।

मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे ने कहा कि समाज में अराजकता और वैमनस्य फैलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

संडे व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज के प्रति अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल गलत है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को बांटने वाले लोगों को पहचानकर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। वहीं नीरज यादव ने भी संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के कार्यालय भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधिकारियों की ओर से भी मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान मुनीष चंद्र मिश्रा, रामवीर शुक्ला, श्यामेंद्र दुबे, नीरज, अनिल द्विवेदी, विजय शुक्ला, डॉ. मिथिलेश पाठक, अभिषेक दुबे, रत्नेश पांडे, विष्णु मिश्रा एडवोकेट, कार्तिकेय शुक्ला, लक्की, अनुज मिश्रा एडवोकेट, श्याम मोहन शुक्ला एडवोकेट, प्रशांत मिश्रा एडवोकेट, नंदराम दुबे, बंटू दुबे, मनीष यादव, हेमंत शाक्य, राजीव वर्मा, बाबू अग्निहोत्री सभासद, दीपक बाजपेई, ओम निवास पाठक, शिवेंद्र दीक्षित, विपिन अवस्थी, लव बाजपेई, अनुज तिवारी एडवोकेट, शिवेंद्र बाजपेई, राहुल दीक्षित गुड्डा, राम रघुवंशी, पंकज दुबे, दिलीप अग्निहोत्री, मंजुल मिश्रा, देवेश दीक्षित, हरिओम दुबे, शैलेंद्र दीक्षित, विवेक मिश्रा एडवोकेट, सीटू पांडे एडवोकेट, आयुष सक्सेना एडवोकेट, आकाश चतुर्वेदी, विग्नेश सिंह, अनंत राम श्रीवास्तव, कुलदीप दीक्षित, अजय मिश्रा, शालू सक्सेना, सनी बाथम, महिपाल सिंह राजपूत, सचिन पांडे, भगत सुंदर, अमित वर्मा, शिवम ठाकुर, सत्यम सिंह चौहान, विपिन दीक्षित, सत्यम गुप्ता, शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।