Wednesday, 30 September 2026 | 4:42 AM
उत्तर प्रदेश

बांदा में आमरण अनशन पर संज्ञान लेने का मुख्यमंत्री सेअनुरोध

स्वास्थ्य विभाग बांदा (उत्तर प्रदेश) में भ्रष्टाचार के खिलाफ जदयू का आमरण अनशन प्रशासन उदासीन
Share:
बांदा में आमरण अनशन पर संज्ञान लेने का मुख्यमंत्री सेअनुरोध
बांदा में आमरण अनशन पर संज्ञान लेने का मुख्यमंत्री सेअनुरोध
Read in your preferred language.
 पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
पटना। बिहार के जन संपर्क विभाग के मंत्री और जदयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को पत्र लिखकर बांदा जिला में जदयू के द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि बांदा जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने समेत 25 सूत्री मांगों को लेकर जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल पिछले 21 सितंबर से ही आमरन अनशन का नेतृत्व कर रहीं हैं पर वहां का जिला प्रशासन उदासीन बना हुआ है। कोई सकारात्मक संज्ञान नहीं ले रहा है जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
मंत्री श्रवण कुमार ने यह पत्र जेडीयू बांदा की महिला प्रकोष्ठ की पिंकी प्रजापति द्वारा लिखे गये पत्र के आलोक में लिखा है और मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि सकारात्मक संज्ञान लेने हेतु प्रशासन को निदेशित किया जाए।