जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री अशोक कुमार गौतम ने बताया है कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन विकास खण्ड परिसर कोरांव में विकास खण्ड कोरांव के लिए दिनांक 28.09.2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से एवं विकास खण्ड परिसर उरूवा में विकास खण्ड मेजा, माण्डा एवं उरूवा के लिए दिनांक 28.09.2026 को अपरान्हन 03ः00 बजे से किया गया है। उन्होंने बताया कि मा0 जनप्रतिनिधिगणों के कर-कमलों द्वारा उपरोक्त निर्धारित तिथि पर चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, ब्रेल किट, एम0आर0 किट, स्मार्ट क्रेन एवं ए0डी0एल0 किट का वितरण के साथ-साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार एवं पात्र दिव्यागंजनों के चिन्हाॅकन की कार्यवाही की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्बधित खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858