प्रयागराज, थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल व 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद
दिनांक-23.11.2026 को मुकदमा वादी के पुत्र की हल्दी रस्म के दौरान अभियुक्त शिव प्रकाश पटेल पुत्र विक्रमादित्य पटेल निवासी बहोरिकपुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अवैध असलहे से गोली चलाई गई । गोली लगने से मुकदमा वादी की बहन की मृत्यु हो गई जिसके सम्बंध में मुकदमा वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-270/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया,
पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-270/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त शिव प्रकाश पटेल पुत्र विक्रमादित्य पटेल निवासी बहोरिकपुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस
प्र0नि0 छोटक यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज,
उ0नि0 मो0 हरून, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज,
उ0नि0 सौमित्र सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज,
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज,
का0 राजेश्वर, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज,
का0 गौरव कुमार, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, टीम द्वारा दिनांक-24.11.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बारी गौरा के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल व 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।