Wednesday, 25 November 2026 | 7:41 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: विधानसभा-बीसलपुर के बिलसंडा क्षेत्र में खन्नोत नदी के फगुनिहाई घाट पर नए सेतु हेतु भूमि-पूजन।

Share:
पीलीभीत: विधानसभा-बीसलपुर  के बिलसंडा क्षेत्र में खन्नोत नदी के फगुनिहाई घाट पर नए सेतु हेतु भूमि-पूजन।
पीलीभीत: बिलसंडा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सुगम आवागमन के संकल्प को साकार करते हुए पीलीभीत की विधानसभा बीसलपुर के बिलसंडा क्षेत्र में खन्नौत नदी के फगुनियाई पर पीलीभीत सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने नए सेतु का भूमि पूजन किया। 
इस नए सेतु की लंबाई 90.23 मीटर तथा21.31करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आयेगा।

यह सेतु न केवल पीलीभीत से अन्य शहरों के बीच दूरी और समय की बचत करेगा, बल्कि इसके निर्माण से क्षेत्र के हजारों परिवारों, किसानों और व्यापारियों का दैनिक आवागमन अत्यंत सुगम व सुरक्षित होगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि पीलीभीत को क्षेत्र की समृद्धि और जनसुविधा के लिए हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
     इस पुल का निर्माण 1990 में सिख समुदाय के लोगों ने कार सेवा की सहायता से कराया था।जो कई सालों से जर्जर हो गया था।
साथ ही पीलीभीत-सांसद व केन्द्रीय-राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बमरौली व सिन्बुआ में जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को सुना।
    मरौरी के प्रधान प्रतिनिधि संजीव अवस्थी के घर पहुंच कर उनकी मां के निधन पर शोक जताया।
      शाम के समय कस्बा बिलसंडा में चल रहे श्री रामलीले में भी पहुंचे।
   
   इस अवसर पर बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा,एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला मंत्री रेनू राज,आयूष मिश्रा, देवस्वरूप पटेल, बिलसंडा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य,ईंटगांव मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, जसपाल सिंह, गौरव पटेल,सेतु निगम सहायक अभियंता आशीष नरवाल और सीडीओ सहित जिले के अधिकारी व अनेको लोग उपस्थित रहे।