Tuesday, 06 October 2026 | 4:31 AM
भारत

पप्पू यादव ने दी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद

पानापुर (सारण)। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को सारण जिला के पानापुर प्रखंड अंतर्गत सरौजा भगवानपुर जाकर टूटे सारण तटबंध का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया
Share:
पप्पू यादव ने दी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद
पप्पू यादव ने दी बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद
Read in your preferred language.
पानापुर (सारण)। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को सारण जिला के  पानापुर प्रखंड अंतर्गत सरौजा भगवानपुर जाकर टूटे सारण तटबंध का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ में प्रभावित लोगों को कुछ आर्थिक सहायता भी की।
उन्होंने सरकारी सहायता को नाकाफी बताते हुए आलोचना भी की।

सांसद पप्पू यादव ने ने कहा कि बिहार के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तटबंध टूटने और उसकी मरम्मत को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हर वर्ष तटबंध टूटने से बाढ़ की समस्या गंभीर हो जाती है। उन्होंने मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि बोरों में बालू की जगह मिट्टी भरे जाने की शिकायत मिली है।

इसके बाद पप्पू यादव ने सारण तटबंध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मौके पर माले नेता सभापति राय, अनुज कुमार दास सहित ढेर सारे लोग मौजूद रहे।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बाढ़ और सुखाड़ का स्थायी उपाय क्यों नहीं करती? इसके पीछे सरकार और उसके तंत्र की मंशा क्या है