Tuesday, 06 October 2026 | 4:31 AM
भारत

पटना: शिक्षा सेवकों का पटना में धरना प्रदर्शन संपन्न

Share:
पटना: शिक्षा सेवकों का पटना में धरना प्रदर्शन संपन्न
Read in your preferred language.

पटना, 5 अक्टूबर।शिक्षा सेवक तालीमी मरकज संघ न्यू कमिटी बिहार प्रदेश के बैनर तले सात दिवसीय धरना-प्रदर्शन आज सम्पन्न हो गया। 
 संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद कुमार की अध्यक्षता में पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना 28 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चला।  धरना -प्रर्दशन समापन समारोह के अवसर पर पप्पू यादव पूर्णिया सांसद, उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,ललन भुईयां कुटुम्बा विधायक, शोषित समाज दल के3 प्रदेश अध्यक्ष सुरजभान पासवान सहित कई दलों के नेता आए और मांग को जायज बताया। मांग पत्र सरकार के प्रतिनिधि को सौंपा गया, जिसमें शिक्षा सेवक तालीमी मरकज का बकाया मानदेय का भुगतान, सम्बंधित विधालय में शिक्षक का पद पर समायोजन, अनुकम्पा का लाभ देने, सहित राज्यकर्मी का दर्जा देने आदि मांगें शामिल हैं, कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां ने धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं सरकार में हुं।शिक्षा सेवकों का मांग जायज है,कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। मैं इनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करुंगा 
धरना प्रदर्शन में शामिल बिनोद कुमार रजक प्रदेश अध्यक्ष, सुनील कुमार प्रदेश सचिव, शिवलोक राम प्रदेश कोषाध्यक्ष, परशुराम मांझी ,मुकेश मांझी संघ सलाहकार समिति के प्रदेश संयोजक, पुष्पांजलि कुमारी, लाल बिहार मांझी, बद्रीनाथ मांझी,संजय ऋषिदेव अररिया, राकेश रौशन, राजाराम महतो,अलीम उदिन,निखत प्रवीण, मनोज कुमार , सुभाष चंद्र राजक ,चन्देश्वर रजक, सुरेंद्र भुइयां, मनोज भुइयां, नंदकिशोर चौधरी शंकर राजवंशी सहित पूरे बिहार के हजारों की संख्या में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज शामिल थे।
सभी प्रमंडलों के शिक्षा सेवक बारी बारी से धरना स्थल गए और मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।