Tuesday, 06 October 2026 | 4:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:अरविंद शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, 51 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की बैठक में अरविंद शुक्ला को जिला अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख और कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री घोषित किया गया। इसके साथ ही 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की गई।
Share:
फर्रुखाबाद:अरविंद शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, 51 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 05 अक्टूबर 2026 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की बैठक छावनी मोहल्ले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बंशीधर श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद शुक्ला को जिला अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख तथा कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री घोषित किया गया। घोषणा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर बॉबी दुबे ने कहा कि अरविंद शुक्ला संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश शुक्ला ने भी संगठन को निरंतर सहयोग देने की बात कही।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि संगठन उनके लिए सर्वोपरि है और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की।

जिला कमेटी में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला प्रमुख प्रशांत दीक्षित, जिला महामंत्री कुलभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दुबे पंकज, उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, राम आसरे, सत्येंद्र गुप्ता, अनुराग वर्मा व जितेंद्र सिंह को शामिल किया गया। नीरज शुक्ला कोषाध्यक्ष तथा रोहित शुक्ला, अजय राठौर, मोनू सिंह, सैय्यद ताजदार नबी और प्रशांत कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार, प्रचार मंत्री प्रीतू, अनुज तिवारी व संजू दीक्षित, कार्यालय प्रभारी सुशील साध व वैभव कुमार, संगठन मंत्री ओमप्रकाश व शशि भूषण, अनुशासन प्रभारी आरिफ खान, विधिक सलाहकार वैभव दुबे तथा जिला मंत्री अनवर नकवी, संजय यादव, अरुण कुमार व वैभव सिंह बनाए गए।

संरक्षक मंडल में राकेश सारस्वत, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, अक्षय तिवारी, संजय गंगवार, संजीव शुक्ला तथा अखिलेश अग्निहोत्री को शामिल किया गया।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में बॉबी दुबे, रितेश शुक्ला, बृज किशोर दुबे, डॉ. नावेद, हरिओम सोमवंशी, अरविंद अग्निहोत्री, उपकार मणि, गौरव धवन, अनिल वर्मा, गौरव गुप्ता, गुंजन कुमार, सौरभ दुबे, सुधाकर चतुर्वेदी, विनय पांडे तथा सोनू शुक्ला को शामिल किया गया।

बैठक में मौजूद वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की बात कही।