अर्जक संघ जनपद- अयोध्या के यशस्वी जिला अध्यक्ष सूर्यबली "विद्यार्थी" जी नहीं रहे। उनके निधन का समाचार सुनते ही अयोध्या समेत कई जनपदों के अर्जक संघी जमा हो गए ।उनका अंतिम संस्कार के उपरांत उनके पैतृक निवास पर उनके सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में शोक संतप्त परिवार के साथ-साथ समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, नेतागण और अर्जक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारी संख्या में उपस्थिति यह बताती है कि विद्यार्थी जी कितने व्यवहारिक, क्रांतिकारी, सामाजिक और जागरुक थे।विषम परिस्थितियों में भी कभी भी विचलित न होने वाले "विद्यार्थी" जी अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार,कार्य और सामाजिक योगदान सदैव जीवित रहेगें। उनके प्रति सच्ची आदरांजलि वही होगी कि हम सब उनके विचारों का अनुकरण करें और उसे आगे बढा़यें।
अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार भारती,प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास वर्मा, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार समेत दर्जनों अर्जकों ने शोक व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया है।