Tuesday, 06 October 2026 | 4:34 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : अखंड राजपूताना सेवा संघ ने स्टेशन प्रबंधक के पद पर चयनित शुभम सिंह को किया सम्मानित

Share:
जौनपुर : अखंड राजपूताना सेवा संघ ने  स्टेशन प्रबंधक के पद पर चयनित शुभम सिंह को किया सम्मानित
Read in your preferred language.
महराजगंज जौनपुर । 
 महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र व राजेश सिंह के पुत्र शुभम सिंह ने उत्तर पूर्व रेलवे की ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल किया था। उनका स्टेशन प्रबंधक के पद पर चयन होने पर परिवार एवं क्षेत्रीय लोगो ने खुशी जाहिर की। शुभम सिंह ने इस सफलता का श्रेय पूर्व प्रधानाध्यापक अपने दादा व पिता राजेश सिंह को दिया। इस संदर्भ में शुभम सिंह का कहना है यदि एकाग्रता व लगन के साथ तैयारी की जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान अखंड राजपूताना सेवा संघ के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने शुभम सिंह को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा यदि पूरी लगन से प्रयास किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। समाज के प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने में हमारा संगठन हर संभव मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर सरनाम सिंह, भोला सिंह, क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।