Tuesday, 06 October 2026 | 4:31 AM
भारत

नवादा: शिक्षिका माया सिन्हा सम्मानित , शिक्षकों ने दी बधाई

Share:
नवादा: शिक्षिका माया सिन्हा सम्मानित , शिक्षकों ने दी बधाई
Read in your preferred language.
नवादा से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
नवादा, 5 अक्टूबर। हिसुआ के मोदी बिगहा स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की 
शिक्षिका माया कुमारी सिन्हा को टी0 बी0 टी0 (मेरा मोबाईल मेरी शिक्षा) के तहत कल सम्मानित किया गया। वहां के शिक्षकों ने इसके लिए माया कुमारी सिन्हा को दी बधाई दी है।
हिसुआ प्रखंड क्षेत्र स्थित न0 प्रा0 वि0 मोदी बिगहा के पूर्व प्रभारी प्रधान शिक्षिका माया कुमारी सिन्हा को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार , समर्पण और उत्कृष्ट  प्रयास के लिए मगध प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मगध विश्वविद्यालय बोधगया में विश्वविद्यालय के व्याख्याता धर्मेन्द्र प्रधान के हाथो सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर मुख्य अतिथि आभा कुमारी पूर्व जिला अधिकारी, प्रधान शिक्षिका सरिता कुमारी, रामानन्द प्रसाद वरीय शिक्षक,  बेबी कुमारी शिक्षिका, गुड़िया कुमारी, एवं राखी कुमारी शिक्षा सेवक मुकेश मांझी ने प्रसन्नता ब्यक्त कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राजकीय बुनियादी विद्यालय के सेवानिवृत प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार ने भी माया कुमारी सिन्हा के अच्छे कार्यकलापों की सराहना करते हुए बधाई दी है।