Thursday, 08 October 2026 | 4:03 AM
मनोरंजन

क्या सुपरस्टार सलमान खान के नाम पर रखा जाएगा एक ऊंची इमारत का नाम? खबर में जानें

Share:
क्या सुपरस्टार सलमान खान के नाम पर रखा जाएगा एक ऊंची इमारत का नाम?  खबर में जानें
Read in your preferred language.
चंडीगढ़ में एक नई ऊंची इमारत बन रही है, जिसका नाम सलमान खान के नाम पर रखे जाने की चर्चा है। इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि यह आधुनिक सुविधाओं से लैस एक टाउनशिप जैसी होगी। यह एक सैटेलाइट टाउन जैसी दिख सकती है।  फिल्मों के इतिहास में शायद यह पहली बार है, जब किसी भारतीय फिल्म सुपरस्टार के नाम पर एक रिहायशी इमारत का नाम रखा जा रहा है। इस इमारत के लिए तीन नाम रजिस्टर कराए गए हैं। खबर है कि इसे एसके टावर्स, द सलमान टावर्स या सलमान खान टावर्स कहा जा सकता है। या फिर इन तीनों नामों से मिलते-जुलते किसी नाम से जाना जा सकता है।  इसमें शामिल दो रियल एस्टेट कंपनियों में से एक स्थानीय बिल्डर है और दूसरी विदेशी कंपनी है। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक इसकी घोषणा गुरुवार को मुंबई में हो सकती है।