Monday, 23 November 2026 | 2:20 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में आज यातायात माह नम्ववर में यातायात पुलिस द्वारा की गयी बाहन चेकिंग

Share:
कासगंज में आज यातायात माह नम्ववर में यातायात पुलिस द्वारा की गयी बाहन चेकिंग
कासगंज ः कासगंज में *यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत कासगंज यातायात पुलिस द्वारा की गयी वाहन चैकिंग,  कुल 218 वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही, ऑनलाइन 03,84,000/- रु0 शमन शुल्क किया अधिरोपित ।*  अवगत कराना है  कि पुलिस अधीक्षक कासगंज  ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026 के अन्तर्गत जनपद में यातायात नियमों के पालन हेतु सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 21.11.2026 को प्रभारी यातायात श्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में राजकोल्ड तिराहा एवं कस्बा सोरों में वाहन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर लगे वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग, अवयस्कों द्वारा वाहन चलाने, हाई सेक्यूरिटी नंबर प्लेट न होना, बिना फिटनेस वाहन चलाने आदि मामलों में एमवी एक्ट के तहत *कुल 05 वाहन सीज व 218 वाहन चालकों के चालान* किए गए, जिन पर *ऑनलाइन शमन शुल्क 03,84,000/- रुपये* अधिरोपित किया गया है । इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी यातायात  रजनीश कुमार उपाध्याय एवं एआरटीओ  राम प्रकाश मिश्रा के साथ संयुक्त रुप से राजकोल्ड तिराहा पर समाजसेवी श्री संभव जैन के सौजन्य से आमजन को हेलमेट वितरित किए गए व ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए एवं अपील की गई कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा स्टंटबाजी से बचें।