Tuesday, 06 October 2026 | 3:55 AM
भारत

उमेश पॉल हत्याकांड का आरोपी अरमान को रिमांड पर ले गई उत्तर प्रदेश पुलिस

गया सेंट्रल जेल में बंद उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख के इनामी शूटर मोहम्मद अरमान को उत्तर प्रदेश पुलिस रिमांड पर प्रयागराज ले गई।
Share:
उमेश पॉल हत्याकांड का आरोपी अरमान को रिमांड पर ले गई उत्तर प्रदेश पुलिस
उमेश पॉल हत्याकांड का आरोपी अरमान को रिमांड पर ले गई उत्तर
Read in your preferred language.
अरमान के परिजन और मीडिया कर्मी जेल के बाहर ताकते रह गए।

5 लाख का इनामी शूटर है अरमान 
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

गया सेंट्रल जेल में बंद उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख के इनामी शूटर मोहम्मद अरमान को उत्तर प्रदेश पुलिस रिमांड पर प्रयागराज ले गई। वहीं, जेल के बाहर खड़े परिजन और मीडियाकर्मी बाहर ताकते रह गए।परिजनों  ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना सूचना दिए ही अरमान को लेकर चली गई। परिवार ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। 
 वर्ष 2023 में प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या हुई थी। इस मामले में अरमान आरोपी है और वह गया में गोलीबारी के एक मामले में करीब तीन साल से अधिक समय से जेल में बंद था।

स्मरणीय है कि वर्ष 2023 में यूपी के प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल और उनके दो गन र की हत्या आधा दर्जन अपराधियों ने कर दी थी इस मामले में कई अपराधियों का एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है जबकि अरमान गया सेंट्रल जेल में छोटी-मोटी घटना में 3 साल से बंद चल रहा था, बताया जाता है कि वह एनकाउंटर के डर से गया जेल में छुपा हुआ था..