Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराया ट्रक, चालक समेत पांच घायल

पीलीभीत के पूरनपुर में चीनी मिल के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक के टकराने पर उसके चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार रात को हुआ। पूरनपुर के गांव चांट फिरोजपुर निवासी मोतीराम (25), अगमवीर सिंह (27), राजू व गांव कसगंजा निवा
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत के पूरनपुर में चीनी मिल के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक के टकराने पर उसके चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार रात को हुआ।

पूरनपुर के गांव चांट फिरोजपुर निवासी मोतीराम (25), अगमवीर सिंह (27), राजू व गांव कसगंजा निवासी आदित्य शनिवार की रात ट्रक से वापस घर जा रहे थे। पूरनपुर में चीनी मिल के पास ट्रक, गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गया। हादसे में मोतीराम, अगमवीर, आदित्य, राजू व ट्रक चालक नईम निवासी तिलहर-शाहजहांपुर और हेल्पर जीशान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल मोतीराम ने बताया कि वे लोग मजदूरी कर घर लौट रहे थे। गांव आने के लिए सेहरामऊ उत्तरी थाना के गढ़वाखेड़ा से ट्रक पर सवार हुए थे। चीनी मिल के सामने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से ट्रक टकराने पर वे लोग घायल हो गए।