Sunday, 04 October 2026 | 4:16 AM
भारत

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गया ने नया वेतन आयोग की मांग के लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

पत्रकारों के लिए नया वेतन आयोग की जरूरत–कंचन सिन्हा
Share:
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गया ने नया वेतन आयोग की मांग के लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गया ने नया वेतन आयोग की मांग के लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Read in your preferred language.
–पत्रकारों के लिए नया वेतन आयोग की जरूरत–कंचन सिन्हा
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया,2 अक्टूबर।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया इकाई ने कल गया के जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति को संबोधिक एक  ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई है कि प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक , डिजिटल, एवं अन्य प्रकार के मीडियाकर्मी के हितों को देखते हुए एक नया वेतन आयोग गठित किया जाए और पत्रकारों के लिए महंगाई को देखते हुए यथोचित वेतन देने की अनुशंसा की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि पहले का बना हुआ पत्रकारों के लिए आयोग आज की परिस्थिति के अनुकूल नहीं रह गया है।इसलिए नया आयोग बनाकर पत्रकारों के हितों की रक्षा किए जाने की जरूरत है।
इसके पूर्व गयाजी स्थित गांधी मंडप में आयोजित पत्रकारों की बैठक में  वरिष्ठ पत्रकार कंचन कुमार सिन्हा ने पत्रकार यूनियन के  बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हमला होते रहते हैं।बदले में उन्हें उचित वेतनादि भी नहीं मिलती जबकि  पत्रकार दिनरात जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना जान जोखिम में डालकर खबर निकालते रहते हैं।फिर भी इनकी विवशता और व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खराब स्थिति प्रखंडों में अवस्थित संवाददाताओं की है। उनके बारे में कोई सुनने वाला नहीं है। आजकल यूट्यूबर भी बहुत हो गए हैं ।उन्हें भी पत्रकार की श्रेणी में लाकर उनके हितों की रक्षा करना अनिवार्य हो गया है।
सूर्य प्रताप सिंह श्रीकांत ने भी  पत्रकार यूनियन के किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए पत्रकारों के वेतन एवं अन्य सुविधा देने के लिए शासन प्रशासन का ध्यान खींचा।
बैठक में अन्य पत्रकारों के अलावा रूपक सिन्हा, पंकज कुमार, कमल नयन, उपेन्द्र पथिक, हृदय कुमार, रौशन कुमार, विशाल वर्मा, रितेश कुमार, धीरज कुमार, कौशलेन्द्र कुमार, नवीन मिश्र,एलेन लिल्ली, जितेश मिश्रा, राहुल कुमार, प्रदीप भारद्वाज, सईद आदि शामिल थे,