Sunday, 04 October 2026 | 5:08 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:सो रही महिला के कान से झुमकी छीनने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र में सो रही महिला के कान से झुमकी छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Share:
कन्नौज:सो रही महिला के कान से झुमकी छीनने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 03 अक्टूबर 2026 थाना विशुनगढ़ पुलिस ने सो रही महिला के कान से झुमकी छीनने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष विशुनगढ़ शशिकान्त कनौजिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

24 अगस्त 2026 की घटना

ग्राम भोजपुर निगोह निवासी अमर सिंह पुत्र रामदत्त ने थाना विशुनगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि रात्रि में उनकी पुत्री रागिनी के सोते समय अज्ञात चोरों ने उसके कान से झुमकी छीन ली। तहरीर के आधार पर थाना विशुनगढ़ में मु0अ0सं0 103/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे और छीनी गई झुमकी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मटेहना श्मशान घाट से पहले मिघौली रोड पर झाड़ियों के पास से पुलिस ने प्रकाश में आए अभियुक्त हिमांशू उर्फ मातीया तथा अमित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हिमांशू उर्फ मातीया पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम जमामर्दपुर तथा अमित पुत्र वीरेन्द्र सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम जमामर्दपुर, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्रकाश में आए तीसरे आरोपी विनीत पुत्र स्वर्गीय देशराज, निवासी ग्राम भोजपुर निगोह, थाना विशुनगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरेकृष्ण, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल दुष्यन्त सारस्वत तथा कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।