Sunday, 04 October 2026 | 5:11 AM
उत्तर प्रदेश

ताखा में औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर किसानों की चिंता, राज्यपाल को भेजा प्रार्थना पत्र

इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे (Industrial Corridor) के निर्माण को लेकर किसानों की समस्याएं सामने आई हैं। किसानों की ओर से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक प्रार्थना पत्र तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है।
Share:
ताखा में औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर किसानों की चिंता, राज्यपाल को भेजा प्रार्थना पत्र
ताखा में औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर किसानों की चिंता, राज्यपाल को भेजा प्रार्थना पत्र
Read in your preferred language.

इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे (Industrial Corridor) के निर्माण को लेकर किसानों की समस्याएं सामने आई हैं। किसानों की ओर से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक प्रार्थना पत्र तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ताखा तहसील क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए तहसील प्रशासन एवं यूपीडा की ओर से भूमि सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि इस संबंध में उनसे पर्याप्त बातचीत नहीं की जा रही है और प्रशासन की ओर से मनमाने तरीके से प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

किसानों ने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की है। प्रार्थना पत्र में भूमि अधिग्रहण से पहले 80 प्रतिशत किसानों की सहमति को अनिवार्य किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।

इसके अलावा किसानों ने बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, उन्हें सरकारी मानकों के अनुसार राहत मिलनी चाहिए।

563254

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती की मांग

प्रार्थना पत्र में ताखा तहसील के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती की मांग भी की गई है। किसानों ने कहा है कि क्षेत्र की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था होना जरूरी है। 

563258

तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

किसानों ने प्रार्थना पत्र में तहसील क्षेत्र में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई है। किसानों ने राज्यपाल से पूरे मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि औद्योगिक परियोजना के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया में किसानों की समस्याओं और हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। वहीं, अब इस प्रार्थना पत्र के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर किसानों की नजर बनी हुई है।