इस क्रम में मा0मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने हेतु लोक भवन सचिवालय में पूर्वान्ह 10ः00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त संबंधित विद्यालयों में कराया गया ।
जनपद के समस्त वर्गो के कुल 12402 छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि कुल रू0-301.74 लाख छात्रों के खाते में सीधे पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से मुख्यालय स्तर से अंतरित किया गया है।
रजा डी0एम0(शिया) इण्टर कालेज जौनपुर में माननीय अजीत प्रजापित जिलाध्यक्ष भाजपा की अध्यक्षता में जनपद के अशोक इण्टर कालेज जौनपुर, जी0आई0सी0 जौनपुर, रजा डी0एम0(शिया) इण्टर, कालेज जौनपुर और बी0आर0पी0इण्टर कालेज जौनपुर के लाभान्वित छात्रों को शासन की मन्शानुसार छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जौनपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जौनपुर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थिति रहें।