Sunday, 29 November 2026 | 9:10 AM
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन में 4047 कनेक्शन बाकी समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति सामने आई।

Share:
जल जीवन मिशन में 4047 कनेक्शन बाकी समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति सामने आई।
जल जीवन मिशन में 4047 कनेक्शन बाकी
समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की प्रगति सामने आई। जनपद में 2,05,355 घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य के सापेक्ष 2,01,308 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। यानी अभी 4,047 कनेक्शन शेष हैं। वहीं पाइपलाइन बिछाने के 3,675 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष 3,388 किलोमीटर कार्य पूरा हुआ है। प्रभारी मंत्री ने शेष कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के सभी 1,263 परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त किए जाने की जानकारी दी गई। लोक निर्माण विभाग के सड़क मरम्मत, नवीनीकरण और गड्ढामुक्त अभियान की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने पर जोर दिया।