Wednesday, 30 September 2026 | 3:59 AM
राजनीति

राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा!

Share:
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा!
Read in your preferred language.
उत्तर प्रदेश के दस राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं. लेकिन, इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक हो सकता हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई नया दाँव चल सकते हैं. सोमवार को सपा मुखिया ने कहा कि वो राज्यसभा चुनाव में सरप्राइज देंगे. लेकिन, ये सरप्राइज़ क्या होगा? इसे लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया हैं. सियासी जानकारों की मानें तो सपा इस बार तीन प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है. 

उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों पर होने वाले हैं. इनमें बीजेपी की आठ, सपा एक और एक बसपा की सीट खाली हो रही है. बसपा के पास संख्या बल नहीं है इसलिए सीधा मुकाबला सपा-बीजेपी के बीच ही होगा. अभी की मौजूदा संख्या बल के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी सात और समाजवादी पार्टी दो सीटों पर आसानी से अपने प्रत्याशियों को जिता सकती है. दो प्रत्याशियों को जिताने के बाद भी सपा के पास 25-26 वोट अतिरिक्त बच जाएंगे.