23 अक्टूबर को होगा मतदान और 27 को मतगणना
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार समेत बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
📌 बिहार में कुल 8 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें 4 स्नातक एवं 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
📅 चुनाव कार्यक्रम
▪️ अधिसूचना जारी: 29 सितंबर 2026
▪️ नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026
▪️ नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026
▪️ नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026
▪️ मतदान: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
▪️ मतदान का समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
▪️ मतगणना: 27 अक्टूबर 2026
▪️ चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
📢 महत्वपूर्ण: संबंधित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।