Sunday, 20 September 2026 | 12:27 PM
भारत

गया:कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर शिक्षकों की बैठक

कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर वजीरगंज में नियोजित शिक्षकों की बैठक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र
Share:
 गया:कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर शिक्षकों की बैठक
Read in your preferred language.


 गया जिला के वजीरगंज स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र  में शनिवार को नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रोन्नति में हो रहे विलंब और शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ  प्रभाकर सिंह से मिलकर अविलंब प्रोन्नति की मांग की। बीडीओ  ने भी  सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मौके पर मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार, संयोजक शैलेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शीला कुमारी, अनीता कुमारी, संजीत कुमार, महेंद्र पासवान, शिव शंकर प्रसाद सहित कई शिक्षक मौजूद थे।