जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद स्तरीय जिला सलाहकार समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की बैंकिंग प्रगति, ऋण वितरण, Credit-Deposit (CD) Ratio तथा विभिन्न शासकीय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं में बैंकों द्वारा किए जा रहे ऋण वितरण, लंबित आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति की बैंकवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने योजनावार एवं बैंकवार प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जनपद के सीडी रेशियो की स्थिति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने तथा जनपद में उपलब्ध जमा राशि के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कृषि, एमएसएमई, स्वरोजगार एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण में तेजी लाने तथा पात्र आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक एवं केनरा बैंक के प्रतिनिधियों को सीडी रेशियो में सुधार के लिए सतत निगरानी योग्य कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि संबंधित बैंक अपनी कार्ययोजना में निर्धारित लक्ष्य, प्रस्तावित ऋण प्रवाह तथा लक्ष्य प्राप्त करने की समयबद्ध रणनीति का स्पष्ट उल्लेख करें तथा इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, आरबीआई से श्री सुधीर कुमार पाण्डेय, डीडीएम नाबार्ड सुश्री शोभना सिंह तथा अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सांखला सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858