मनोरंजन
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने की थलापति विजय से मुलाकात
Read in your preferred language.
साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय से मुलाकात की. तीनों स्टार्स की ये मुलाकात काफी खास रही. रश्मिका ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने थलापति विजय की तारीफ में एक खास नोट भी लिखा है. रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान बीच में खड़े थलापति विजय ने रश्मिका और विजय देवरकोंडा के कंधों पर हाथ रखा हुआ है. वहीं, दूसरी तस्वीर में विजय देवरकोंडा, थलापति विजय को गले लगाते दिख रहे हैं, जबकि पीछे खड़ी रश्मिका मुस्कुराती नजर आ रही हैं.