प्रयागराज, उद्यान विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 में नगद मूल्य पर उपलब्ध कराया जायेगा आलू बीज
इच्छुक कृषक/आलू उत्पादक एफ.पी.ओ बीज प्राप्त करने हेतु समेकित पोर्टल पर करें आवेद
प्रयागराज : जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज ने जनपद प्रयागराज के समस्त कृषकों/आलू उत्पादक एफ.पी.ओ को सूचित किया है कि विभागीय आलू बीज की बिक्री दर का निर्धारण विभिन्न श्रेणीयों में किया गया है। कुफरी आनन्द, श्रेणी आधारित प्रथम, बीज का आकार सीड साइज दर प्रति कुन्तल रू0-3630, कुफरी ख्याति, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार सीड साइज दर प्रति कुन्तल रू0-3630, कुफरी ख्याति, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार ओवर साइज दर प्रति कुन्तल रू0-3040, कुफरी मोहन, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार सीड साइज दर प्रति कुन्तल रू0-3630 एवं कुफरी मोहन, श्रेणी आधारित प्रथम बीज का आकार ओवर साइज दर प्रति कुन्तल रू0-3040/- है।
जनपद प्रयागराज के उपरोक्त प्रजातिवार आलू बीज का आवंटन किया गया है, इच्छुक कृषक/आलू उत्पादक एफ.पी.ओ बीज प्राप्त करने हेतु नव आरम्भ समेकित पोर्टल potato.uphorticulture.in पर आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज विकास भवन कक्ष सं0-85 जमा करें, जिससे उत्पादन हेतु आलू बीज प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर पर उपलब्ध कराया जा सके।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858