Monday, 26 October 2026 | 6:34 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: जनगणना-2027 में कोई भी परिवार गणना से न छूटे, इसके लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान

Share:
प्रयागराज: जनगणना-2027 में कोई भी परिवार गणना से न छूटे, इसके लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान


प्रयागराज। जनगणना-2027 के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के प्रत्येक निवासी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को श्री मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त चार्ज अधिकारी (ग्रामीण एवं नगरीय) एवं समस्त जोन नगर निगम की बैठक संगम सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) की तैयारियों के क्रम में जन जागरूकता बढाने हेतु प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया, जिससे आम जन तक जानकारी जनगणना 2027 हेतु कलेक्ट्रेट, तहसील, अस्पताल, पुलिस थानों, बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर होर्डिंग और स्टैंडी लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया, स्थानीय हस्तियों, लोक कलाकारों, नगर निगम के वाहनों, माइकयुक्त ई-रिक्शा तथा स्थानीय केबल नेटवर्क के माध्यम से भी प्रचार किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा, चौपाल एवं समिति बैठकों के जरिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा। ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को भी सहयोग हेतु पत्र भेजे जाएंगे। समस्त प्रचार सामग्री में आधिकारिक लोगो, निर्धारित रंग-संयोजन, प्रारूप एवं भौगोलिक मानचित्रों का आवश्यकतानुसार उपयोग करते हुए एकरूपता सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रचार सामग्री पूर्णतः गैर-राजनीतिक होगी।

जनगणना 2027 में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक स्वगणना पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से की जाएगी। इसके पश्चात 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर जनसंख्या गणना तथा 05 से 09 जनवरी, 2027 तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त (जनगणना) नगर निगम, /सहायक नगर जनगणना अधिकारी, सहायक निदेशक जनगणना, समस्त चार्ज अधिकारी , तहसीलदार , नगर निगम , नगर पंचायत, कैन्टोमेन्ट बोर्ड, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, समस्त  उपजिलाधिकारी, समस्त जनगणना लिपिक एवं समस्त तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।