Thursday, 01 October 2026 | 3:35 AM
मनोरंजन

प्रहार: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज?

Share:
प्रहार: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज?
Prahaar: Film trailer released
Read in your preferred language.
अभिनेता राजुकमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। मेकर्स ने 29 सितंबर मंगलवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ गई है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास। 

अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है। उन्होंने ही 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। इसी कहानी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। ट्रेलर मे 26/11 हमले को दिखाया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था। उनकी इस लड़ाई में कई अड़चने देखने को मिलती है। ट्रेलर में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की झलक भी दिखाई देती है।  फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अभिनेता ललित प्रभाकर फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं। वामिका गब्बी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी। जयदीप अहलावत भी वकील के तौर पर दिखाई देंगे।
यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।