Thursday, 17 September 2026 | 5:09 AM
भारत

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय ने थाना हज़ारा एवं चौकी कम्बोजनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत :आज दिनांक 23.08.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना हजारा एवं चौकी कम्बोजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मैस व महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया। महोदय द्वारा थाने के अभिलेखों का गहनता से नि
Share:
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय ने थाना हज़ारा एवं चौकी कम्बोजनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत :आज दिनांक 23.08.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना हजारा एवं चौकी कम्बोजनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, मैस व महिला हेल्प डेस्क को चैक किया गया। महोदय द्वारा थाने के अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया। थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया साथ ही थाना परिसर की बाउंड्री बनाने के लिए कहा गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। उसके उपरांत कम्बोज नगर चौकी का निरीक्षण किया गया। चौकी के बैरिक, मैस व चौकी परिसर का निरीक्षण किया तथा चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा