पीलीभीत: गुरुवार को बिलसंडा मंडल के भाजपा पदाधिकारी बिलसंडा क्षेत्र की समस्याएं लेकर पीलीभीत डीएम आफिस पहुंचे।
पहले सभी ने पीलीभीत डीएम आलोक कुमार को पटका व किताब दे कर सम्मानित किया।
बाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने पीलीभीत डीएम आलोक कुमार के सामने बिलसंडा क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
बिलसंडा क्षेत्र की सभी समस्याएं जनहित थी।
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री गौरव पटेल, सौरभ शुक्ला, कपिल कुमार सहित टीम पदाधिकारी उपस्थित रहे।