Thursday, 08 October 2026 | 4:03 AM
भारत

पटना: विधान परिषद के चुनाव के दिन मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा

Share:
पटना: विधान परिषद के चुनाव के दिन मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा
Read in your preferred language.
आगामी 23 को होगा विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव
पटना द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
पटना ।
बिहार के 8 विधान परिषद स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में  आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के दिन मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इस बाबत बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है।
पटना, तिरहुत दरभंगा और कोशी स्नातक क्षेत्र तथा पटना ,तिरहुत दरभंगा और सारण शिक्षक द्विवार्षिक चुनाव 23 अक्टूबर को होगा। उस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए केवल उन सरकारी सेवकों को विशेष आकस्मिक अवकाश देने का आदेश पारित हुआ है जिनका नाम वोटर लिस्ट में रहेगा। सभी कर्मचारी के लिए अवकाश देय नहीं है।