Sunday, 04 October 2026 | 4:13 AM
भारत

पटना: शोषित समाज दल का पटना में तीनदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण संपन्न

पटना, 2 अक्टूबर। शोषित समाज दल द्वारा पटना में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकता प्रशिक्षण वर्ग आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने बिहार के 30 चुनिंदा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
Share:
पटना: शोषित समाज दल का पटना में तीनदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण संपन्न
पटना: शोषित समाज दल का पटना में तीनदिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण संपन्न
Read in your preferred language.

पटना, 2 अक्टूबर। शोषित समाज दल द्वारा पटना में  आयोजित तीन दिवसीय कार्यकता प्रशिक्षण वर्ग आज  सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने बिहार के 30 चुनिंदा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
इस प्रशिक्षण का आयोजन दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम ने किया था।
प्रशिक्षणार्थियों में प्रमुख डॉक्टर सेवाराम वाराणसी, रामचंद्र मेहता , सौरव कुमार बंटी, अंबेडकर कुमार, विनीत मौर्य,कैमूर, ईश्वर दयाल सिंह, श्वेता वर्मा , संजय श्याम पत्रकार, कुलदीप महतो और निखिल कुमार भागलपुर इत्यादि शामिल  रहे। 
शो स द की नीति ,सिद्धांत, वक्तव्य, कार्यक्रम और विधान की चर्चा विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामचंद्र कटियार जी द्वारा किया गया। अब ये कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के आर्थिक नीति, शिक्षा नीति, उद्योग नीति और विदेश नीति आदि पर जनता को समझाने के योग्य होंगें। इस तरह शो स द के आर्थिक और राजनीतिक क्रांति में सहायक सिद्ध होंगे।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताया कि अब बिहार में शोषित समाज दल और अधिक मजबूत बनेगा।
प्रशिक्षण के उपरांत दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार पुनः उत्तर प्रदेश वापस लौट गए। वहां दल के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश की समिति और संगठन को मजबूत करने के लिए तुरंत दौरा करेंगे।ताकि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में अच्छा परिणाम लाया जा सके। उक्त जानकारी दल के नेता अखिलेश कुमार ने दी।