SIR से जुड़े मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष की मुहिम जारी है. पिछले 3 दिन से इंडिया गठबंधन के सांसदों का विरोध प्रदर्शन आक्रामक हो चुका है. ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन आज चौथे दिन प्रदर्शन के बड़े प्लान में है. साथ ही इसके नेता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की कोशिश करेंगे. हालांकि अभी तक राष्ट्रपति भवन से मुलाकात का कोई समय तय नहीं हुआ है.
मुलाकात के लिए इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन जा सकता है. टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली आ गई हैं. राहुल गांधी ने शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को फोन कर दिल्ली बुलाया है.
राजनीति
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा
Read in your preferred language.