Thursday, 08 October 2026 | 4:53 AM
राजनीति

प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे: प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया

Share:
प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे: प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया
Read in your preferred language.
पीएम मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां प्रधानमंत्री देशभर के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सार्वजनिक जीवन में यह पड़ाव भी आएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज उन्हें सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इसे जनता के लगातार मिल रहे आशीर्वाद का परिणाम बताया। साथ ही भाजपा, एनडीए और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोगों का आभार जताया।


पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि परमात्मा उन्हें इतनी शक्ति दें कि वे देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें और दिन-रात देशवासियों समेत सभी लोगों की सेवा कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन उनके लिए ईश्वर का ही स्वरूप है। उन्होंने कहा, 'लाखों करोड़ लोगों का विश्वास ही मेरी शक्ति रही है। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश ही मेरे लिए सबकुछ है। देश के नागरिकों का ही मेरे ऊपर सबसे बड़ा हक है।'