Sunday, 29 November 2026 | 9:10 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:संविधान गौरव दिवस पर सांसद मुकेश राजपूत ने मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को किया संबोधित

फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय, फतेहगढ़ में आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान के बारे में जानकारी दी।
Share:
फर्रुखाबाद:संविधान गौरव दिवस पर सांसद मुकेश राजपूत ने मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को किया संबोधित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) संविधान गौरव दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
796427
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता और न्याय का मजबूत आधार है। संविधान में निहित आदर्श भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। प्रत्येक नागरिक को संविधान के अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
796426
उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश को समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला प्रदान की।
कार्यक्रम में सांसद ने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसकी जागरूकता राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान, नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक समानता का संदेश दिया गया।