Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : दुकान में घुसी अनियंत्रित पिकअप, मची भगदड़

बेवर में शनिवार की शाम बाईपास जीटी रोड पर एक अनियंत्रित हुई पिकअप बाइक सर्विस की दुकान में जा घुसी। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक नशे में धुत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र में बाईपास जीटी रोड पर शनिवार की शाम एक
Share:
मैनपुरी : दुकान में घुसी अनियंत्रित पिकअप, मची भगदड़
Read in your preferred language.

बेवर में शनिवार की शाम बाईपास जीटी रोड पर एक अनियंत्रित हुई पिकअप बाइक सर्विस की दुकान में जा घुसी। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक नशे में धुत था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

थाना क्षेत्र में बाईपास जीटी रोड पर शनिवार की शाम एक बाइक सर्विस की दुकान के पर कुछ लोग बैठे हुए थे। तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप को दुकान की ओर आता देख सभी लोग भागने लगे। अनियंत्रित पिकपअ दुकान में जा घुसी। वहां लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक हुई इस घटना को लेकर कोई कुछ समझ नहीं पाया। लोगों ने पिकअप के चालक को बाहर निकाला तो वह नशे में धुत था। पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम सिंह निवासी गांव अम्हैरा थाना भोगांव बताया। वह नवीगंज से भोगांव की ओर जा रहा था। वह इससे पहले एक टेंपो को टक्कर मार कर आया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।