Tuesday, 17 November 2026 | 5:34 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ, डीएम ने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा प्रचार-रथ एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
Share:
लखीमपुर खीरी : सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ, डीएम ने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की तस्वीर
लखीमपुर खीरी:(द दस्तक 24) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा प्रचार-रथ एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यातायात नियमों का पालन करके न केवल स्वयं का जीवन सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करे और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दे।