Tuesday, 17 November 2026 | 5:43 AM
उत्तर प्रदेश

तीर्थनगरी सोरों में महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने किए भगवान श्रीवराह और मां गंगा के दर्शन

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कराया पौराणिक तीर्थस्थलों का भ्रमण, धार्मिक महत्ता से कराया अवगत
Share:

कासगंज। जनपद कासगंज आगमन पर महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने तीर्थनगरी सोरों शूकरक्षेत्र पहुंचकर भगवान श्रीवराह एवं मां गंगा के दर्शन किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और जनपद की पौराणिक विरासत एवं धार्मिक महत्ता से परिचित कराने के लिए प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कराया।

तीर्थ भ्रमण की शुरुआत भगवान विष्णु के वराह अवतार भगवान श्रीवराह जी के दर्शन से हुई। यहां महर्षि मधुसूदन जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें सोरों स्थित पवित्र हरि की पौड़ी ले जाया गया, जहां उन्होंने मां गंगा के दर्शन एवं पूजन किया।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने तीर्थनगरी सोरों शूकरक्षेत्र के धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोरों शूकरक्षेत्र भगवान विष्णु के वराह अवतार की पावन भूमि होने के कारण देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

महर्षि मधुसूदन जी महाराज का सोरों शूकरक्षेत्र आगमन श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा और हर्ष का विषय रहा।