Tuesday, 17 November 2026 | 5:42 AM
उत्तर प्रदेश

खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस

स्टॉक और रेट बोर्ड गायब, बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिला; पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छह उर्वरक नमूने लिए गए
Share:
खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस

खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस

स्टॉक और रेट बोर्ड गायब, बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिला; पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छह उर्वरक नमूने लिए गए

कासगंज। किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच खाद विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई। जांच में दो प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी सोरों, साहू ट्रेडर्स सहावर, मां दुर्गा किसान सेवा केंद्र याकूतगंज, प्रगति खाद बीज भंडार मीरापुर तथा एग्री जंक्शन सोरों का निरीक्षण किया गया। जांच में मां दुर्गा किसान सेवा केंद्र याकूतगंज और प्रगति खाद बीज भंडार मीरापुर पर निर्धारित स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले। इसके अलावा उर्वरक स्टॉक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाए गए तथा अभिलेख भी अपूर्ण मिले।

इन अनियमितताओं को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 और शासन के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित विक्रेताओं को निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, किसानों को गुणवत्तापूर्ण रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण के दौरान छह उर्वरक नमूने भी एकत्र किए गए। विभाग ने जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही खाद बेचने, स्टॉक एवं रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने तथा सभी बिक्री अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।