Tuesday, 17 November 2026 | 5:42 AM
उत्तर प्रदेश

मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन आज, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

17 नवंबर से शुरू होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, चार तिथियों पर विशेष शिविर लगाकर मतदाताओं को मिलेगा मौका
Share:
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन आज, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन आज, 16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम


कासगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार, 17 नवंबर से विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह अभियान 16 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के साथ ही पहले से दर्ज विवरण में संशोधन करा सकेंगे। इसके अलावा अपात्र नामों को लेकर आपत्तियां भी दर्ज कराई जा सकेंगी।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों मतदेय स्थलों पर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

आलेख्य मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचन विभाग की वेबसाइट और जनपद के 1190 मतदेय स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूची में अपना नाम देखने अथवा पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी होने पर निर्धारित अवधि में दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं।